अंतरास्ट्रीय

, अपनी बुलंद और फर्राटेदार दौड़ से भारत देश का नाम रोशन करने वाले महान मिल्खा सिंह को भी कोरोना ने नहीं छोड़ा है| हाल ही में मिल्खा सिंह कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे| जिसके बाद कहा गया था कि मिल्खा चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर ही आइसोलेट हो गए हैं| हालांकि, बाद में खबर आई कि उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है| फिलहाल, मिल्खा सिंह कोरोना से ठीक हो चुके थे और अपने आवास पर आ गए थे लेकिन वीरवार शाम को मिल्खा सिंह की हालत अचानक से बिगड़ गई| जिसके बाद उन्हें पीजीआइ लाया गया| मिल्खा सिंह को पीजीआइ के कोविड आइसीयू वार्ड में एडमिट किया गया है|

जानकारी दी गई है कि, मिल्खा सिंह का ऑक्सीजन लेवल गिर रहा था| उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी| जिसके चलते उन्हें फौरन पीजीआइ में भर्ती करवाया गया| वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिल्खा सिंह का हाल जाना है| पीएम मोदी ने मिल्खा सिंह से बात की है और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करी है| पीएम ने उनसे बात करते हुए यह भी उम्मीद जताई है कि वह जल्द ही खराब स्वास्थ्य से छुटकारा पाएंगे और फिर अपने उसी स्वस्थ अंदाज में आकर टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले एथलीटों को आशीर्वाद के साथ प्रेरित करेंगे।

बतादें कि, मिल्खा सिंह की उम्र 91 साल है लेकिन उन्होंने अपने आप को बड़ा फिट रखा हुआ था| मिल्खा सिंह अपनी सेहत का बहुत ज्यादा ध्यान रखते हैं और कोई लापरवाही नहीं बरतते हैं| उनके जीवन में सेहत को लेकर काफी रूल हैं जिन्हें फॉलो करने में वह कोई चूक नहीं करते| तभी तो 91 साल की उम्र में भी मिल्खा सिंह में गजब की फुर्ती झलखती देखी गई है|

मिल्खा सिंह ने बहुत दौड़ें दौड़ी हैं और कई ख़िताब अपने नाम कर भारत को गौरवान्वित किया है| मिल्खा सिंह की जीवनी बेहद प्रभावित करने वाली है| मिल्खा सिंह के जीवन पर फिल्म भी बन चुकी है| ‘भाग मिल्खा भाग’ में मिल्खा सिंह का किरदार फरहान अख्तर ने निभाया था| इस फिल्म का उद्देश्य देश की युवा पीढ़ी को प्रभावित करने का था कि और भी युवा आगे बढ़ें और मिल्खा सिंह बने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button